प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। अबु बकर (58 रन, 57 गेंद, 9 चौके) और हमदान (4-1-12-5) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने किशोरी लाल क्लब को 115 रन से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन (अबु बकर 58, मोहम्मद अली 41, शिवांश गुप्ता 17 नाबाद, अंश कुमार 2/14, प्राजंल मिश्रा 2/28, शुभ केसरी 2/34) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब की पूरी टीम 14.2 ओवर में 49 रन (रुद्र राज सिंह परिहार 18, अचिन्त्य 10, हमदान 5/12, मोहम्मद अहसान अहमद 3/04, अब्दुल हादी व नेहान एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

