प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। विकासखंड बहादुरपुर के मुस्तफाबाद ग्राम सभा के 14 वर्षीय खिलाड़ी शुभ मंगल राजपूत पुत्र मनीष राजपूत का चयन उत्तर प्रदेश स्पोट्र्स कॉलेज की मुख्य चयन परीक्षा में कक्षा 6 के छात्र ने बल्लेबाजों की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त करके अपने क्षेत्र और पूरे प्रयागराज का नाम रौशन किया।
बताते चलें कि शुभ मंगल राजपूत मुस्तफाबाद के क्षत्रिय परिवार से आता है खिलाड़ी के दादा जीतेन्द्र सिंह इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं जबकि पिता मनीष कुमार प्रॉपर्टी डीलर है और बच्चे नें इसका श्रेय परिवार एवं सोनमती क्रिकेट एकेडमी झूंसी प्रयागराज के प्रशिक्षकों को दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

