चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। सावित्री देवी क्रिकेट क्लब ने चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में फाफामऊ क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
विजेता टीम के विकास सिंह के बहुमुखी खेल ( 69 रन, 47 गेंद, सात चौके व तीन छक्के एवं 6 – 0 – 33 – 2 ) अपनी टीम को अहम जीत दिलाई हैं।
बुधवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सावित्री देवी क्रिकेट क्लब ने तीस ओवर में 203 रन ( विकास सिंह 69, गौरव पटेल 37, शिवांश यादव 35 नाबाद रन, सुमित यादव 2/24, शौर्य प्रताप सिंह 2/27, अनमोल शर्मा 2/30, बिपिन पाल 1/10 ) पर बनाए। जवाब में फाफामऊ क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.4 ओवर में 198 रन ( शौर्य प्रताप सिंह 65, अनमोल शर्मा 50, अनीश पटेल 40 नाबाद रन, हर्षित सिन्हा 2/21, विराज पटेल 2/31, विकास सिंह 2/33, गौरव पटेल 1/23 ) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

