प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर महिला का ट्रायल 12 जून को प्रात: सात बजे कमला क्लब ग्राउंड पर होगा। ट्रायल के लिए इलाहाबाद मंडल की 11 क्रिकेटरों का चयन किया है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डा. जूली ओझा के अनुसार चयनित क्रिकेटरों में प्रीति यादव, ओवी सिंह, श्रेया पटेल, हसी सिंह, ख़ुशी सिंह, राशि केसरवानी, सविता चौहान, भावी सिंह पटेल, वाणी शुक्ला, शालिनी सिंह, प्रतिमा गुप्ता शामिल हैं। सभी को अपने आधार कार्ड और डिजिटल मूल्य जन्म प्रमाण पत्र एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ ट्रायल में भाग लेना होगा। ट्रायल सफेद किट और लाल गेंद से होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

