सोहावल-अयोध्या 10 जून (आरएनएस )। रौनाही थाना क्षेत्र के खिरौनी सुचित्तागंज नगर पंचायत के मजरे नाथू मिश्र का पुरवा के सामने बने राम जानकी मंदिर से मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति गायब कर दी। कुआँ में लगी ईंट में तोडफ़ोड़ की सामान एक कुएं में फेंकने दिया और माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। जिसे लेकर आसपास के ग्रामीणों में चर्चा फैल रही है। मन्दिर के पुजारी के आरोप के मुताबिक मंदिर का दरवाजा तोड़कर अराजक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर में स्थापित भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और नंदी की संगमरमर की मूर्तियां उठा ले गए।मंदिर में स्थापित कुछ मूर्तियों को तोड़ दिया। बुधवार सुबह जब मंदिर के पुजारी अशोक कुमार मिश्रा पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मंदिर का दरवाजा टूटा देख उन्होंने तत्काल डायल 112 तथा रौनाही पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मंदिर के बगल स्थित कुएं से मंदिर का एक घड़ा बरामद किया गया है। कुएं में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है और गायब संगमरमर की मूर्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मंदिर में हुई घटना को लेकर आसपास के गांव से जुड़े ग्रामीणों में चिन्ता का माहौल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

