-पार्टी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारियो का मनोनयन
अयोध्या 10 जून (आरएनएस )। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह जेडी की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक प्रेस क्लब में आहूत की गई जिसमें कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो को पार्टी के नये दिशा निर्देशो से अवगत कराया व आगामी चुनाव को ध्यान रखते हुए विधानसभा व जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत क्षेत्र बार चुनाव पर चर्चा की गई। इसी क्रम में पार्टी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारियो का मनोनयन किया गया जिसमें क्रमश: कपिल देव त्रिपाठी को जिला सचिव दीपक सिंह को जिला महासचिव, कृष्ण कुमार को महानगर उपाध्यक्ष, प्रमोद तिवारी को जिला उप-सचिव अनुपम मिश्रा को सोहावल ब्लाक उपाध्यक्ष, रमेश निषाद को वार्ड अध्यक्ष (अम्बेडकर नगर वार्ड) अंकुर चौधरी (सोशल मीडिया प्रभारी), अनीता को (महानगर महिला उपाध्यक्ष) नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर बैठक में जिला अध्यक्ष जेडी सिंह महानगर अध्यक्ष हर्ष निषाद, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमेण श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह , रविकान्त दूबे, अजय सिंह, अभय सिंह, अभिषेक सिंह, अमर सिंह उमेश, परमजीत यादव शाश्वत त्रिपाठी, सैफ कुरेशी, तथास्तु सिंह, विवेक विक्रम चौहान, तिलक राम निषाद, गोपी निषाद, संतोष सिंह, कल्लू रवि निषाद, सुमित सिहं, महेन्द्र चौरसिया, आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

