-स्टाफ़ की कमी से नहीं बन सकी लाइट
अयोध्या 10 जून (आरएनएस )। मंगलवार रात 11.30 बजे की गयी लाइट सुबह तक नहीं बन सकी पूरा मोहल्ला सड़क पर था, सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम ने कहा कि चौक बिजली घर पर स्टाफ़ को फोन करने पर सही जानकारी नहीं दे पाते है रात को एसडीओ को फोन किया तो सुबह चार बजे एक लाइन मैंन और दो सीढ़ी वाले भेजे लेकिन वो भी राहत देने का काम नहीं कर पाए,सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि इतने बड़े क्षेत्र में सिर्फ रात की ड्यूटी एक लाइनमैन के भरोसे है और दिन में 2 लाइनमैन भरोसे उन्होंने कहा कि पूरी एबीसी जल गयी है अफसर आराम से सो रहे हैं जनता सड़क पर है ,एबीसी जलने से राठहवेली इमामबाड़ा आंशिक खावासपूरा आंशिक ,कि लाइट पूरी रात बंद रहीं, पूरी जनता रात भर सड़क पर थी दोपहर 12 बजे बुधवार लाइट बनी आधा घंटा बात फिर एबीसी दग गयी, सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि न विभाग के पास संसाधन है न स्टाफ़ है और अधिकारी भी कोई सार्थक जवाब देने में असमर्थ है। मौजूदा भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी जनता से कोई सरोकार नहीं है नौकरशाही का बोलबाला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

