-भाजपाइयों ने जगह-जगह किया हवन-पूजन
मिल्कीपुर-अयोध्या(आरएनएस )। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आज एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य उत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने और देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवमयी अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों व प्रमुख स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और महायज्ञ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत मिल्कीपुर विधानसभा के प्राचीन शिवाला मन्दिर रमपुरवा में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने विधिवत रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा, ष्आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने निरंतर 4,399 दिनों तक देश की सेवा कर सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का गौरव हासिल किया है। उनका यह कार्यकाल भारत को विश्वगुरु और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को समर्पित रहा है। आज पूरा जिला उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए आहुतियां दीं और आम जनता के बीच मिठाई बांटी। हवन-पूजन के दौरान देश की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के निरंतर आगे बढऩे की कामना की गई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने अंत्योदय, बुनियादी ढांचे के विकास और वैश्विक पटल पर जो पहचान बनाई है, उसी का परिणाम है कि जनता का विश्वास लगातार मोदी जी के साथ बना हुआ है। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया की मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सिद्धनाथन मन्दिर महुलारा ,रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने शिव मंदिर सूजांगज,बीकापुर विधायक ने महादेव मंदिर महोली,पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने मां कामख्या मन्दिर फतेहपुर कमासिन में विधिवत हवन पूजन कर कार्यक्रम किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लाकप्रमुख दिनेश बर्मा, अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री शिवम सिंह,जिलाउपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,ऋषिकेश बर्मा मण्डल अध्यक्ष संदीप कोरी,अनिल उपाध्याय सुशील मिश्रा शैलेन्द्र पाण्डेय मोनू,भरत श्रीवास्तव, राजेश कौशल मानस तिवारी, विवेक पाण्डेय एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

