अयोध्या 10 जून (आरएनएस )। भाजपा की केन्द्र की सरकार आए दिन कर रही है लोकतंत्र की हत्या ताज़ा मामला चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा की मोदी सरकार ने फिर एक बार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्र ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक साजि़श के तहत मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने पर कड़ी आपत्ति जतायी है श्री मिश्र ने चुनाव को निष्पक्ष कराने की बजाय उसमें धाँधली करके राज्य सभा सीट पर क़ब्ज़ा करने का भाजपा द्वारा किया गया प्रयास लोकतंत्र के लिए क़तई ठीक नहीं है श्री मिश्रा ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि देश की जनता इसे क़तई बर्दाश्त नहीं करेगी नटराजन का नामांकन रद्द करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलना है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को गुमनाम व्यक्ति द्वारा आपत्ति दिलाकर केंद्रसरकार के दबाव में रद्द करवाया गया है जिसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नही करेंगे मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की तेज़तर्रार नेता हैं उनसे भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है भाजपा अपने आदत के अनुरूप हर तरह से प्रयास करके सरकार बनाना व हर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर हथकंडा अपना कर सरकार के प्रभाव का ग़लत तरीक़े से इस्तेमाल करती हैं और चुनाव को जीतना चाहती हैं जिसे अब देश की जनता समझ रही है भाजपा ग़लत ढंग से चुनाव करवा कर जीत तो हासिल कर सकती है लेकिन देशवासियों का विश्वास नहीं लोकतंत्र को लेकर भाजपा का रवैया जो है अगर यही रवैया कांग्रेस सरकार ने किया होता तो भाजपा कभी भी पनप नहीं पाती राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के ख़िलाफ़ रात से ही दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध किया और सड़क पर बैठकर सरकार व चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए डटी है कांग्रेस जन भाजपा के किसी ग़लत दबाव से डरने वाली नहीं है भाजपा के इस तरह के कार्यों का कड़ा जवाब कांग्रेस का सिपाही देगा देश की जनता कांग्रेस की कुर्बानियों को याद कर रही है और राहुल गांधी पर पूरा विश्वास कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

