-नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज कार्यालय पर हुआ आयोजन
सोहावल-अयोध्या(आरएनएस )। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तत्तागंज पर भंडारा का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें जीरो वेस्ट के तहत कागज का गिलास और पत्तल के दोने का पूरे कार्यक्रम में उपयोग किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान, नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, चेयरमैन रेशमा भारती उनके प्रतिनिधि डा0 राम सुमेर भारती, सभासद फरीद अहमद, अजय कुमार, आशीष तिवारी सहित अन्य कई सभासद और स्थानीय ग्रामीण के साथ यहां से गुजरने वाले राहगीर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

