-गगनदीप, धर्मेन्द्र एवं अन्य के संयुक्त प्रयास से अवध विवि ने पावर लिफ्टिंग
-प्रतियोगिता में उप विजेता बन कर रचा इतिहास
अयोध्या 10 जून (आरएनएस )।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने चेन्नई के हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के अन्तिम दिन अवध विश्वविद्यालय के गगनदीप ने 120 प्लस भार कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 105 भार वर्ग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहते हुए अवध विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। अभिषेक सांखला ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में चौथा स्थान, हिमांशु ने 84 किलोग्राम भार वर्ग मे 6वाँ स्थान, मयंक ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में 9वाँ स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को रैंकिंग के आधार पर प्वाइंट दिए जाते है, विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए अवध विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रहते हुए उप विजेता हुई। उत्तर प्रदेश राज्य के विश्वविद्यालयों में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही।अवध विश्वविद्यालय पुरुष टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ.मनीष सिंह एवं कोच बबलू रहे।ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के उप विजेता बनने पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह ने टीम के सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को सरलता एवं कौशल्यपूर्ण तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। ऑल इंडिया प्रतियोगिता में टीम का उपविजेता बनना विश्वविद्यालय के लिए गौरव एवं सम्मान के पल है। विश्वविद्यालय सभी पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगा। टीम के उपविजेता बनने पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है। क्रीड़ा सचिव प्रो.आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति जी के नेतृत्व में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया प्रतियोगिता में अपने खेल प्रदर्शन से नया इतिहास रच रहे है, अवध विश्वविद्यालय टीम खेलों के साथ व्यक्तिगत खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। टीम के उपविजेता बनने पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, क्रीड़ा उप सचिव डॉ.अनुराग पाण्डेय,साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो.प्रवीण सिंह, प्रो.सन्तोष गौड़,डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, प्रो.अंजनी कुमार सिंह, प्रो मनोज छापडिय़ा प्रो.आशुतोष सिंह,प्रो . सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. आदित्य प्रताप सिंह, डॉ.उमापति, डॉ.वेद प्रकाश वेदी, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.संतलाल, डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ.कपिल कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव , शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

