अयोध्या 10 जून (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय आदेश के अनुसार सभी सम्बद्ध प्राचार्य / प्राचार्या को सूचित किया जाता है कि स्नातक/परास्नातक वार्षिक मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा में छूटे हुए छात्रों से सम्बन्धित छूटी हुई प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा वर्ष 2026 की मुख्य वार्षिक प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा के साथ ही का.सु साकेत महाविद्यालय, अयोध्या केन्द्र पर सम्पन्न होगी। उक्त छूटी हुई प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से आनलाइन जमा कराने के उपरान्त निम्न संलग्नकों के साथ जमा कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि छूटी प्रायोगिक / मौखिकी परीक्षा हेतु छात्र का आवेदन पत्र जो प्राचार्य द्वारा अग्रसारित कराना होगा। छात्र द्वारा निर्धारित शुल्क आनलाइन जमा करने रसीद के साथ वर्ष-2025 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं वर्ष-2025 मुख्य परीक्षा की आनलाइन अंकपत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। समस्त छात्रों के प्रपत्रों के साथ सम्बन्धित महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा उक्त परीक्षा हेतु प्रस्ताव पत्र 25 जून .2026 तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में निश्चित रूप से जमा कराना होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

