गोरखपुर 10 जून (आरएनएस)। रेलवे प्रशासन ने यात्रिद्दयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस का दिघवा दुबौली स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस 15 जून 2026 से दिघवा दुबौली स्टेशन पर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:22 बजे रवाना होगी।वहीं, 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस 17 जून 2026 से इस स्टेशन पर सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे प्रस्थान करेगी।रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अतिरिक्त ठहराव से दिघवा दुबौली एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी तथा उन्हें लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

