# 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सीएमए रथीन्द्र बोस को आईसीएमएआई की सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया
नई दिल्ली, 10 जून (आरएनएस)। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सीएमए रथीन्द्र बोस का 10 जून 2026 को आयोजित एक विशेष समारोह में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें संस्थान की सदस्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया, जो आईसीएमएआई के साथ उनके जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समारोह में परिषद सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद और सीएमए (डॉ.) डी.पी. नंदी, सचिव (प्रभारी) ने औपचारिक रूप से सीएमए रथीन्द्र बोस को आईसीएमएआई की सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेशेवरों के सम्मान और उनके साथ संस्थान के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। इस अवसर पर सीएमए मनोज कुमार आनंद ने कहा, “आईसीएमएआई का विश्वास है कि मजबूत संस्थान ऐसे पेशेवरों से बनते हैं, जो अपनी विशेषज्ञता के साथ समाज और देश की सेवा के लिए भी समर्पित हों। हमें सीएमए रथीन्द्र बोस का संस्थान में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव और नेतृत्व कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे में ईमानदारी, जवाबदेही और उत्कृष्टता के मूल्यों को और मजबूत करेगा।” यह समारोह आईसीएमएआई की उस सोच को दर्शाता है, जिसके तहत संस्थान सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभा रहे प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ जुड़ाव बढ़ाने और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे के माध्यम से पेशेवर उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

