0-सीएम शुभेंदु के मुरीद हुए मोदी
नई दिल्ली,10 जून(आरएनएस)। राजनीति के मैदान में अपने कड़े तेवरों के लिए जाने जाने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का एक बेहद अलग और घरेलू अंदाज देखने को मिला है। मौका था दिल्ली में हुई एक खास मुलाकात का, जहां शुभेंदु अधिकारी ने किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी अपने हाथों से बनाकर खिलाया। पीएम मोदी ने न सिर्फ बड़े चाव से इसका लुत्फ उठाया, बल्कि शुभेंदु के झालमुड़ी के स्वाद की जमकर तारीफ भी की। पीएम को बंगाल के सीएम के हाथों का यह जायका इतना पसंद आया कि उन्होंने न सिर्फ इसकी जमकर तारीफ की, बल्कि इसे बेहद स्वादिष्ट बताते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद (थैंक यू भी कहा। आमतौर पर बेहद गंभीर और तीखी राजनीतिक बहसों में व्यस्त रहने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जब प्रधानमंत्री के सामने एकदम घरेलू अंदाज में झालमुड़ी बनाना शुरू किया, तो वहाँ मौजूद हर कोई हैरान रह गया। शुभेंदु ने बंगाल के पारंपरिक तरीके से प्याज, मिर्च, उबले आलू, चनाचूर और कड़वे सरसों तेल का सही मिश्रण तैयार कर पीएम मोदी को परोसा।
अवसर बेहद ऐतिहासिक था, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इसी उपलक्ष्य में एनडीए शासित सभी 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप-मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ सांसदों के लिए दिल्ली के भारत मण्डपम में एक भव्य राजसी डिनर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसी शानदार समारोह के बीच अचानक यह चटपटा पल आया और राजनीति की भारी-भरकम चर्चाओं के बीच बंगाल का यह सबसे सस्ता और पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक लाइमलाइट में आ गया। राजनीति के मंच पर झालमुड़ी का यह सफरनामा कोई नया नहीं है। दरअसल, साल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाडग़्राम में रोड शो के बाद पीएम मोदी अचानक एक सड़क किनारे की दुकान पर रुक गए थे और वहां उन्होंने जेब से 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी का आनंद लिया था। चुनाव प्रचार के दौरान झारग्राम के जिस साधारण वेंडर से पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई थी। बहरहाल भले ही यह एक अनौपचारिक और खुशनुमा पल था, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे दिल्ली और बंगाल भाजपा के बीच मजबूत होते आपसी तालमेल और भरोसे के रूप में देख रहे हैं। इस झालमुड़ी डिप्लोमेसी ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व के साथ शुभेंदु अधिकारी के संबंध कितने गहरे और आत्मीय हैं। इस घटना के बाद बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। नेताओं का कहना है कि यह प्रधानमंत्री का बंगाल की संस्कृति और वहाँ के खान-पान के प्रति उनके अगाध प्रेम को दर्शाता है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

