जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन समारोह
बाराबंकी 11 जून (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव फवाद किदवाई द्वारा जिला बार एसोसिएशन, के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी के सम्मान में स्वर्गीय मोहसिना किदवाई के सिविल लाइंस स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवी वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अधिवक्ता समाज के सम्मान को समर्पित यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरजू शर्मा ने किया। स्वागत समारोह के आयोजक फवाद किदवाई जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) प्रणय बाजपेयी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उनके सफल, सम्मानजनक एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में फवाद किदवाई ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ बार एवं बेंच के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेगी। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चन्द्र त्रिपाठी (शास्त्री), सुरेश श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ल, सुरेन्द्र प्रताप सिंह (बब्बन), फरहत उल्लाह किदवाई, अमीन गदिया, फर्रूख मुबीन, कालिका प्रसाद बाजपेयी, मास्टर सईद अहमद, विजय चन्द्र शुक्ल, शुएब अहमद शिब्बू, वीरेन्द्र यादव, अतीक अहमद शद्दन, वेद रावत, अब्दुल रहमान लल्लू, दिलशाद वारसी, संजीव मिश्रा, इरफान कुरैशी, जयन्त गौतम, आमिर किदवई, अभय सिंह पटेल (प्रधान सिहाली), जियाउर रहमान खान, रमेश कश्यप, अरशद अहमद, मोहम्मद सलमान (प्रधान चन्दौली), अरविन्द सिंह, फरहान किदवई, उमेर किदवई, अनवर महबूब किदवई, शउर कामिल, मोहम्मद मोनिस, सुरेश यादव (प्रधान), शिव शंकर वर्मा, गुल्फाम आब्दी, मोहम्मद फैसल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, आरिफ करपिया, शाहीन अख्तर, बृजेश वर्मा, देवेन्द्र यादव, अम्बिका प्रसाद, राज कुमार सोनी, चौधरी इरफान, मनमोहन, वसीउद्दीन ‘मंटूÓ तथा तैय्यब किदवई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

