डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर फि़ल्म है जवानी तो इश्क़ होना है इस 5 जून को सिनेमाघर में पहुंची थी. इसका क्लैश राम चरण की पेद्दी और बॉबी देओल की बंदर से हुआ था. फिर भी ये इंडियन बॉक्स ऑफि़स पर ठीक परफॉर्म कर रही है और हर गुजऱते दिन के साथ छोटे-छोटे माइलस्टोन भी हासिल कर रही है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर यह फि़ल्म अब 2026 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फि़ल्म बन गई है. चलिए यहां इसके 7वें दिन का कलेक्शन जान लेते हैं.
आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो, अनन्या पांडे की चांद मेरा दिल, बंदर और हाल ही में रिलीज़ हुई दूसरी फि़ल्मों की वजह से टिकट विंडो पर काफ़ी भीड़ है। लेकिन है जवानी तो इश्क़ होना है को रिलीज़ के समय से ही टिकटों पर 50त्न ऑफऱ का फ़ायदा मिल रहा है. हालांकि ये फिर भी बंपर कमाई नही कर रही है लेकिन इसने अपनी एक रफ्तार बरकार रखी हुई और इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों में ही नोट बटोर रही है.
वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, है जवानी तो इश्क होना है ने गुरुवार को भारत में 2.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 36.85 करोड़ हो गई है. फिल्म की ओपनिंग 7.50 करोड़ से हुई थी और शनिवार को भी इसने इतनी ही कमाई की. रविवार को इसकी कमाई में सुधार हुआ और इसने 9 करोड़ कमाए थे. वहीं सोमवार को उम्मीद के मुताबिक कमाई में गिरावट के बाद, है जवानी तो इश्क होना है ने 3.50 करोड़ कमाए. मंगलवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने 3.85 करोड़ कमाए, लेकिन बुधवार को कमाई फिर गिर गई और सिफऱ् 2.80 करोड़ ही आए
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2026 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फि़ल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. रिलीज के 7वें दिन इसने अगस्त्य नंदा की इक्कीस को पीछे छोड़ दिया, जिसने भारत में 36.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. अब इसका अगला टारगेट कृष्णावतारम पार्ट 1 (38.36 करोड़ रुपये) से आगे निकलना है. हालांकि शुक्रवार से इसे नई रिलीज भारत भाग्य विधाता और मैं वापस आऊंगा से भी भिडऩा पड़ेगा.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

