हल्द्वानी,16 जून(आरएनएस)। जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ फाउंडेशन ट्रस्ट ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की बढ़ती मौतों पर चिंता जताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संस्था ने वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों पर गति नियंत्रण, चेतावनी संकेतक, वन्यजीव क्रॉसिंग, अंडरपास और ओवरपास जैसी व्यवस्थाएं विकसित करने की मांग की है। ज्ञापन पर संस्था के अध्यक्ष दीपक सैनी, सचिव सईद अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

