नैनीताल,16 जून(आरएनएस)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम सभा सिरसा के चौनीखेत क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। सोमवार रात और उसके बाद मंगलवार दोपहर एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीण अनूप जीना ने बताया कि सोमवार रात गांव के आसपास गुलदार की धमक महसूस की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर क्षेत्र में एक साथ दो गुलदार दिखाई देने की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

