रुड़की,20 जून(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार रविवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर योग शिविर लगेंगे। इनमें लोगों को योगाभ्यास कराकर योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएससी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक चौहान ने बताया कि आज होने वाले योग दिवस को लेकर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के राज्य कार्यालय ने सभी जिला प्रबंधकों और ग्राम स्तरीय उद्यमियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

