नई दिल्ली 29 June (rns) । साल 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं और उन्हें मौत का कोई डर नहीं है।
वहीं, उनके राजनीतिक विरोधियों ने इन टिप्पणियों को देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को बिगाड़ने और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति करार दिया है।
हसीना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ढाका के राजनीतिक हलकों में उनकी प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में फिर से सक्रिय होने की खबरें जोरों पर हैं।
पार्टी के इस कथित पुनरुत्थान को देखते हुए ही तारिक रहमान के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने अवामी लीग के सदस्यों को स्थानीय चुनाव लड़ने की अनुमति दी है, हालांकि वे केवल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ही चुनावी मैदान में उतर सकते हैं

