New Delhi 29 June (rns) /- दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत की खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। DSSSB ने इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया है। इस फैसले के बाद ऐसे कई युवा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जो पहले केवल उम्र कम होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते थे। हालांकि, यह बदलाव सभी शिक्षक भर्तियों के लिए लागू नहीं होगा। नई आयु सीमा केवल पोस्ट कोड 44/26 के तहत निर्धारित प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती पर लागू होगी।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, OARS पोर्टल पर दर्ज इस पद की न्यूनतम आयु सीमा को संशोधित किया गया है। पहले प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित थी। अब इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है। इसके बाद 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे

