पुणे 29 June (Rns) । महाराष्ट्र के पुणे में 25 साल के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल के हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इन्हीं दोनों पर केतन की हत्या का आरोप लगा है।
हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि आरोपी चेतन चौधरी ने घटना वाले दिन अपना मोबाइल फोन अपनी ‘मार्केट यार्ड’ वाली दुकान पर छोड़ दिया था और पकड़े जाने से बचने के लिए एक कर्मचारी का फोन साथ ले गया था। जांच के तहत उस कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है जिसका फोन इस्तेमाल किया गया था।

