नईदिल्ली ,29 जून(आरएनएस)। जलवायु कार्यकर्ता और पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का समर्थन कर रहे सोनम वांगचुक ने लोगों से एक जरूरी अपील की है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी कर देशभर के लोगों से शिक्षा और पर्यावरण के मामले में एक दिन का भूख हड़ताल करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की कि लोग चाहे तो उनके साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शामिल हो सकते हैं, या अपने क्षेत्र में भूख हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं।
वांगचुक ने वीडियो में कहा, शिक्षा-पर्यावरण सीजेपी और लद्दाख के समर्थन में, आज नमक-पानी पर मेरे अनशन का दूसरा दिन है। कई लोग यहां शामिल हैं। अगर आप एक दिवसीय अनशन के लिए यहां आते हैं, तो बहुत अच्छा होगा। कुछ लोग इसे 3 से 5 दिन कर रहे हैं। समर्थन दिखाने का यह अच्छा तरीका है। अगर आप यहां नहीं आ सकते, तो अपने राज्य, शहर, गांव में शिक्षा सुधार, जवाब, हवा-पानी के लिए एक दिन का अनशन करें।
वांगचुक ने रविवार को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले, वांगचुक ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान, वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है और प्रधान का इस्तीफा उस दिशा में पहला कदम होगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

