सिरसा 30 जून (आरएनएस)। श्री श्री 1008 स्वामी तुरियानन्द जी महाराज के आशीर्वाद से व श्री श्री 1008 स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की पावन स्मृति में सिरसा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों व यात्रियों के लिए ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा की संध्या पर लंगर भंडारा लगाया गया। श्रद्धालु सुमन मित्तल ने बताया कि भंडारे का आयोजन स्वामी जी के श्रद्धालुओं द्वारा आपसी सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों पर जोर दिया और बताया कि वैसे तो सेवा कार्य कभी भी किए जा सकते हैं पर पूर्णिमा वाले दिन किए गए सेवा कार्यों का फल कई गुणा होता है। अत: सभी को इस तिथि पर सेवा कार्य जरूर करने चाहिए। भंडारे से पहले स्वामी जी के जयकारे के साथ सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात सैकड़ों जरूरतमंद लोगों तथा यात्रियों को दाल, चावल, हलवा, आम तथा शीतल मीठे जल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में भोजन, मिष्ठान, फल व शरबत वितरण के लिए सभी ने श्रद्धालुओं को साधुवाद दिया। सेवा कार्य में देव राज, वंदना, ओम प्रकाश मेहता, डा. मनीष मल्होत्रा, बबलू, सुमन मित्तल तथा अन्य ने भाग लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

