कोरबा, 02 जुलाई (आरएनएस)। विकासखंड पाली के संकुल पटपरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ठाड़पखना में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक संतोष पटेल एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी तिवारी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधार सिंह, सदस्य सुमेर सिंह, देवलाल यादव, राय सिंह सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

