व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारी : डीएम
देवरिया, 07 जुलाई। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा व्यापारियों के साथ संवाद एवं समन्वय बनाए रखते हुए कार्य किया जाए।
उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा बाजार क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। फायर सेफ्टी के मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, व्यापारी बंधु गण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

