बालाघाट 7 जुलाई (आरएनएस)। माय भारत केंद्र बालाघाट (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध) के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवेली में भारत के महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरवेली थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र पंद्रे विद्यालय के प्राचार्य के के ऐडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 87 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालाघाट जिले के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की भी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई, जिससे उन्हें अपने जिले की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर से परिचित कराया जा सके।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को माय भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास, कौशल विकास, स्वयंसेवा तथा विभिन्न सरकारी अवसरों से जोडऩे वाला एक राष्ट्रीय मंच है। इसके माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवी गतिविधियों, अनुभवात्मक शिक्षण (श्व&श्चद्गह्म्द्बद्गठ्ठह्लद्बड्डद्य रुद्गड्डह्म्ठ्ठद्बठ्ठद्द), प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध होते हैं।
इसके पश्चात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित 7 विद्यार्थियों का चयन किया गया— वैष्णवी शेंडे, रैना मेश्राम, ऐफ़ास खान, रूपेश वराडे, गुलशन साहू, मोहित वट्टी एवं लक्ष्य लिल्लारे। चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें माय भारत के आगामी शिविर में सहभागिता का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन बालाघाट जिले के माय भारत स्वयंसेवक भोलेश्वर परिमल , गोल्डी पाचें , जय कुमार रहांगडाले एवं निकेश नगपुरे द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों से माय भारत से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

