उगली 7 जुलाई (आरएनएस)। सिवनी जिले के पुलिस थाना उगली के लिए अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहबर्रा हायर सेकेंडरी में पुलिस थाना उगली के थाना प्रभारी दयाराम शरणागत एवं स्टाफ के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के अंतर्गत होने वाले दुष्प्रभाव से बचने की जानकारी दी गई,
इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल,स्मार्टफोन के अनावश्यक एप्लीकेशन्स के द्वारा मोबाइल में इंन्सटाल हो जाते हैं,
आजकल साइबर फ्रॉडिंग के केस बहुत ज्यादा हो रहे है,अगर ऐसा किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो 1903 में कॉल कर ऑनलाइन शिकायत कर सकते आजकल इंटरनेट स्मार्टफोन का जमाना है, फर्जी कॉल्स जो बैंक संबधित जानकारी का शिकार करते हुए ओटीपी मांग कर बैंक खाते से पैसे डेबिट कर लेते हैं, और ग्रामीण जन्ता शिकार हो रही है, विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल परिसर में शिक्षा के लिए जागृत भी किया और मोबाइल फोंन्स का इस्तेमाल सूझबूझ कर करने की हिदायत दिये, इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य नरेश ठाकुर एवं समस्त स्टाफ और स्कूल के छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

