कोतमा 7 जुलाई (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 13 (लहसुई कैंप) में विकास कार्यों को गति देते हुए आज एक भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया मीना अंकित सोनी के पार्षद रहते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 1 अगस्त 2025 एक पत्र लिखकर यह मांग किया गया था कि वार्ड प्रमाण 13 में बॉक्स क्रिकेट टॉप का निर्माण कराया जाए जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने वार्ड में 27,76,136 रुपये की लागत से बनने वाले बॉक्स क्रिकेट टर्फ का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया।
इसके साथ ही, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर 13वासियों की सुविधा के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण और नए विकास कार्यों की सौगात भी दी गईहै
वार्ड क्रमांक 13 को मिली इन नए कार्यों की सौगात:
नगर पालिका परिषद द्वारा लहसुई कैंप के विकास के लिए निर्माण कार्यों की घोषणा और स्वीकृति दी गई है
सांस्कृतिक मंच निर्माण: मीरा मंदिर के पास एवं चक्की मोहल्ला के पास नए सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जाएगा।
सी.सी. सड़क निर्माण: सनोवर अली के घर से लेकर सूरज के घर तक चमचमाती सी.सी. सड़क बनाई जाएगी।
पहुंच मागर्: मीरा खदान से लेकर एफ एस टी पी तक सुगम पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।
आर.सी.सी. नाली निर्माण: जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड में कई मार्गों पर आर.सी.सी. नाली का निर्माण किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
अशोक पाल के घर से रीवा योगी के घर तक
हरिओम के घर से सूरज के घर तक
सुरेश कोल के घर से विपिन के घर तक
हरिओम के घर से आशा पांडे के घर तक
इनकी रही मुख्य भूमिका
इन सभी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और आज के इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ, बद्री वैशाली तामकार, लोक निर्माण सभापति छाया प्रदीप सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (ष्टरूह्र) नीलम सिंह, उपयंत्री उमेश त्रिपाठी और अजय विश्वकर्मा की सराहनीय व मुख्य भूमिका रही।
गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
आज आयोजित हुए इस भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड के निवासियों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न जनप्रतिनिधि और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस विकासपरक पहल का स्वागत करते हुए नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

