10 जुलाई (आरएनएस )। ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर एसएसपी अविनाश पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की सच्चाई बताते हुए स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल आधे-अधूरे वीडियो को देखकर कुछ लोग पुलिस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं।
उन्होंने अपील की कि जो लोग कप्तान की इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं। वह वृक्षारोपण अभियान में एक पेड़ लगाकर उन्हें सहयोग करें। वहीं, अपने विरोधियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने गुस्से को इस तरह जाया ना करते हुए समाज की भलाई के लिए वृक्षारोपण अभियान में दो पेड़ लगाकर सहयोग करें।
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पूरी सच्चाई नहीं हैं। बाहरी और आपराधिक छवि के कुछ व्यक्तियों द्वारा पीडि़ता के परिजनों को बहला-फुसलाकर कलेक्ट्रेट पर लाया गया। जहां बाहरी लोगों ने पुलिस पर हमले की भी कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक-एक मैसेज पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपराधियों को सपोर्ट न करने की अपील की। इसी के साथ जातिगत वैमनस्य फैलाने वाले और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

