10 जुलाई (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने महिला मोर्चा के जरिए अपने चुनावी अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता में कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है, लेकिन भाजपा अभी से महिलाओं को चुनाव लड़ाने और उन्हें पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए हवा में है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, अंजू वारियर, पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, उसे अब महिलाओं की याद आ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को विधायक, सांसद और राज्यसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अवसर दिए हैं और महिला सशक्तीकरण केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की कार्यशैली का हिस्सा है।
Óबूथ तक पहुंचेगी महिला शक्तिÓ
उन्होंने माना कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक महिला संगठन को मजबूत करना बड़ी चुनौती है। उनके अनुसार उज्ज्वला योजना, तीन तलाक की समाप्ति और महिला हितों से जुड़ी अन्य योजनाओं के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा की “साइलेंट वोटर” बन चुकी हैं।
अब पार्टी का लक्ष्य इन्हीं समर्थक महिलाओं को बूथ स्तर की सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है, ताकि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और धारा 370, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे वैचारिक मुद्दों पर संवाद कर सकें। कहा महिलाओं ने चौका से चौकी तक का सफर तय किया है
कानून-व्यवस्था को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताया
सरोज कुशवाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून-व्यवस्था को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बिना भय के हॉस्टल में रह सकती हैं, दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर सकती हैं और सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा भाजपा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

