देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। ब्राह्मण समाज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा एवं भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा को सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि ब्राह्मण समाज महासंघ प्रदेश के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों का शीर्ष प्रतिनिधि संगठन है, जो समाज हित एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार का ध्यान ब्राह्मण समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया गया। जिसमें संस्कृत एवं वैदिक शिक्षा संस्थानों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने, महर्षि जमदग्नि आश्रम के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, उत्तराखंड में ब्राह्मण कल्याण परिषद/बोर्ड का गठन करने तथा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में ब्राह्मण भवनों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मौके पर महासंघ संरक्षक पंडित पवन शर्मा, अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र व्यास, सह सचिव अभिलाष शर्मा, कानूनी सलाहकार प्रमोद मेहता, निलय कुकरेती, कार्तिक पांडे उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

