देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर और लोअर नेहरूग्राम इलाके में लोग पिछले तीन साल से खराब सड़कों और सीवर के काम से बेहद परेशान हैं। जन कल्याण समिति के सचिव राजीव खनसाली ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को पत्र लिखकर इस बदहाली की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सीवर और पानी की लाइन डालने वाली सरकारी संस्था ‘यूयूएसडीए’ के अधिकारी सालों से काम पूरा करने का सिर्फ झूठा भरोसा दे रहे हैं। सड़कों के बीच बने सीवर के नुकीले ढक्कन गाडिय़ों के टायर फाड़ रहे हैं और लगातार हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले बनी सड़क को भी दोबारा तोड़ दिया गया है। समिति ने मंत्री से मांग की है कि सड़कों को तुरंत ठीक करवाया जाए, टूटे हिस्सों को दोबारा पक्का किया जाए और इस घटिया काम के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

