ऋषिकेश,10 जुलाई(आरएनएस)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शुक्रवार को इंद्रानगर स्थित वन रेंज कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अनिल मित्तल ने उपस्थित जनसमूह से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

