विकासनगर,10 जुलाई(आरएनएस)। एक विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार भाऊवाला निवासी वसीम पुत्र मकसूद के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज में इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामग्री दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट होकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।यहां तक कि विवाह में दी गई सोने की अंगूठी भी बेच दी गई। बताया कि दिसंबर 2025 में दोनों पक्षों और गांव के प्रधानों की मौजूदगी में समझौता भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने मोटरसाइकिल और नगदी की मांग शुरू कर दी तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करना जारी रखा। पीडि़ता का आरोप है कि पांच अप्रैल 2026 को पति, सास, ससुर और ननद ने दहेज को लेकर विवाद किया और अगले दिन उसके मायके वालों को बुलाकर उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से भेज दिया। आरोप है कि पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार करते हुए जान से जला देने की धमकी भी दी। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

