देहरादून,11 जुलाई(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य (यथा-आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि) का निर्माण किये जाने हेतु ? 97.09 लाख, विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दिवार एवं धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ? 22.00 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा जमीन पर छठ पूजा स्थल बनाये जाने हेतु ? 2.70 करोड तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार मद्द्महेश्वर धाम को विकसित किये जाने हेतु ? 54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटर मार्ग बेडा से भ_यानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सम्पर्क सी0सी0 मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ? 62.19 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शान्तिपुरी न0-4 के मध्य स्थित गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का निर्माण किये जाने हेतु ? 18.78 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राज्य योजना के अन्तर्गत भीमताल-नैकुचियाताल मोटर गार्ग (जिला मार्ग) के किमी0 1 से 06 में 30 एमएमबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य हेतु ? 2.46 करोड तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा झबरेडा में राज्य योजना के अन्तर्गत अकबरपुर-खुण्डेवाली-लोदीवाला-झबरेडा नगर पंचायत तक मार्ग का पी0सी0 का कार्य हेतु ? 66.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाईप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ? 3.10 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ? 1.24 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

