देहरादून,11 जुलाई(आरएनएस)। विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने समाजसेवी मंजू जैन को संगठन के विद्युत प्रकोष्ठ उत्तराखंड का स्टेट चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता के लिए पूरे उत्तराखंड में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। यह मनोनयन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।देहरादून में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में विश्व उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम और राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्युत प्रकोष्ठ अमनदीप कौर का भव्य स्वागत किया गया। मंजू जैन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता के लिए पूरे उत्तराखंड में जनजागरण अभियान चलाएंगी।इसके तहत सेमिनार, गोष्ठियों और जनसभाओं के माध्यम से आम नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने विश्वास जताया कि मंजू जैन संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए विद्युत उपभोक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व संपादक गिरीश गुरुरानी रहे। संचालन प्रीति जैन ने किया। समारोह में मीरा जैन, राजीव जैन, रमेश जैन समेत संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

