प्रयागराज,12 जुलाई (आरएनएस )। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत करेली थाना क्षेत्र की जीटीबी नगर चौकी परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी अजीत मौर्य ने चौकी परिसर में एक जामुन और एक कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने मौजूद पुलिसकर्मियों एवं आसपास के लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का आधार हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

