रुड़की,15 जुलाई (आरएनएस )। लंढौरा में बुधवार को आधा घंटा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंढौरा में जाम लगने की समस्या काफी समय से बनी हुई है। लोगों का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी दोपहर एक बजे से सवा के बीच होती है। करीब छह स्कूल ऐसे है जिसके बच्चे पुलिस चौकी चौक, बाजार वाली पुलिया और शिकारपुर पुलिया से होकर गुजरते है। स्कूलों की छुट्टी होने पर अक्षर आय दिन कुछ समय के लिए जाम की समस्या बन जाती है। शुक्रवार को पीठ बाजार वाले दिन ये समस्या और गहरा जाती है। वसीम, अब्दुल रहमान, गुलशाद, राजीव, नवीन आदि का कहना है कि रुड़की लक्सर मार्ग पर काफी अतिक्रमण हुआ है। जाम की एक मुख्य वजह यह भी है। बुधवार दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर करीब आधे घंटे तक रुड़की लक्सर मार्ग पर जाम लगा रहा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

