ऋषिकेश,15 जुलाई (आरएनएस )। नशा तस्करी में संलिप्त एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में पुलिस ने करीब सात ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी की पहचान आदि निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। एसएसआई नवीन जोशी के मुताबिक पुलिस टीम ने बीते मंगलवार की रात गश्त के दौरान आरोपी को दबोचा। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसएसआई ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्मैक कालेकीढाल के ही एक शख्स से खरीद कर लाने की बात कही है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

