ऋषिकेश,15 जुलाई (आरएनएस )। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी करुणा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान का संकल्प ले, तो अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। बुधवार को थानो स्थित लेखक गांव में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्म दिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने किया। उन्होंने कहा कि संवेदना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा मूल्य है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा और स्वैच्छिक रक्तदान जैसे अभियानों से निरंतर जुडऩे का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज, स्पर्श हिमालय विवि, भागीरथ प्रयास फाउंडेशन रुड़की तथा देवभूमि ब्लड बैंक देहरादून आदि के पदाधिकारियों ने शिरकत की। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 200 यूनिट रक्तदान किया गया। सभी रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। मौके पर डॉ. आरुषि निशंक, विदुषी निशंक, अभिनव पंत, मेजर देवल वाजपेयी, आर्यन देव उनियाल, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, पद्मा श्री बीकेएस संजय, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, सुभाष बर्थवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, गन्ना आयोग के सदस्य सुभाष भट्ट, रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पौड़ी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी आदि उपस्थित रहे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

