ऋषिकेश,15 जुलाई (आरएनएस )। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं संग पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं साहित्यिक जीवन में समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर भाजपा वीरभद्र मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, मुन्नी राजपूत, टीना अग्रवाल, ममता सकलानी, मनोरमा, दीक्षा गुप्ता, रिंकी भारद्वाज, सुमन रावत, पूजा गौड़ आदि उपस्थित रहे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

