ऋषिकेश,15 जुलाई (आरएनएस )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और परिषद युवाओं में राष्ट्रभक्ति व समाज सेवा के संस्कार भरने का सराहनीय कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को निरंतर कड़े परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आर्यन नामदेव और जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह ने संगठन के 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण और शैक्षणिक सुधारों में परिषद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ‘ज्ञान, शील और एकताÓ के मूल मंत्र पर चलते हुए छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए सदैव संकल्पित है। इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

