रुड़की,15 जुलाई (आरएनएस )। एक युवक पर बाइक सवार कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीडि़त के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कलियर निवासी सलीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उसका भांजा दरगाह इमाम साहब की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह कावड़ पटरी पर निर्माणाधीन पार्क के पास पहुंचा तो बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

