देहरादून,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन संरक्षण समिति की ओर से शहीद स्थल पर राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, योगा, मजदूर, किसानों के लिए कार्य करने पर्यटन तीर्थाटन, संस्कृति राज्य आंदोलनकारी व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। शहीद स्थल में विभिन्न सांस्कृतिक दलों व विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बद्री केदार महिला समूह मसूरी हेमंवनत महिला समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
उन्होंने राज्य निर्माण में शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया । यह खुशी का अवसर है लेकिन यह भी सोचने व चिंतन का भी समय है कि इन पच्चीस सालों में क्या पाया व क्या खोया है। जब राज्य बना तो बड़ी उम्मीदें थीं जल जंगल जमीन का हक मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, खेत खलिहान हमारे होंगे लेकिन ऐसा कुछ भी 25 सालों में नहीं मिला। केवल पंडित नारायण दत्त तिवारी ने ही राज्य के विकास के लिए कार्य किया। धराली में आपदा में आज तक पता नहीं कितनों की मौत हुई व कितना नुकसान हुआ। कहा कि शहीदों के सपने पूरे नहीं हुए। हरीश रावत की सरकार ने पलायन रोकने का प्रयास किया। कहा कि जो पहाड़ के लोग मैदानी क्षेत्र में बस रहे हैं लेकिन 25 साल बाद भी पहाड़ मैदान की लड़ाई चल रही है। आपदाओं से बचने का कोई प्रयास नहीं किया गया। कहा कि बेटियों की सुरक्षा की बात होगी, हर रोज तीन बच्चे गायब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पच्चीस सालों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। — संस्कृति विभाग से भी कोई सांस्कृतिक दल नहीं भेजा: थापली कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने राज्य वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि यह समय है कि कांग्रेस के दस व भाजपा के 15 सालों की तुलना की जाय तो पता चल जायेगा कि किसने क्या किया। आश्चर्य की बात है कि इस बार संस्कृति विभाग से भी कोई सांस्कृतिक दल नहीं भेजा, जिसका यहां पर विरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया इस मौके पर सोनिया आंनद रावत, उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, जगपाल गुसाई, गोविंद पुंडीर, प्रदीप भंडारी, गौरव अग्रवाल, भगवान सिंह धनाई, रमेश राव, सभासद विशाल खरोल, रूचिता गुप्ता,, पवन थलवाल,, नरेंद्र पडियार, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, लक्ष्मी उनियाल, रश्मि सिंह, पुष्पा पडियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बाक्स- उत्तराखंड राज्य निर्माण के तहत मसूरी गोली कांड के शहीद स्थल राज्य स्थापना रजत जंयती पर सरकार की ओर से कोई भी कार्यक्रम न करवाने यहां तक कि शहीदों की याद में एक दीपक तक न जलाये जाने के विरोध में उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन संरक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष कमल भंडारी ने बाल कटवाकर उपवास रखा। जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद जूस पिला कर उनका उपवास तुड़वाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

