कुशीनगर, 09 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने एक ट्रक वाहन से परिवहन की जा रही 101 बोटा अवैध महुअवा की इमारती लकड़ी वाहन सहित कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 09 नवम्बर को पटहेरवा पुलिस ने थाना पटहेरवा क्षेत्र से ट्रक वाहन पर परिवहन की जा रही 101 बोटा महुअवा की अवैध इमारती लकड़ी की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्त आदर्श शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी बंगरा राम बक्स थाना सेवरही, रजनीश कुमार पुत्र विशुनदेव शर्मा निवासी टूटहा थाना लालगंज जनपद वैशाली बिहार की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 285/25 धारा 40/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम व 4/10 उ0प्र0 ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षो का संरक्षण अधि0 1976 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 श्रवण कुमार, उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, हे0का0 अखिलेश कुमार, हे0का0 राम प्रवेश यादव शामिल रहे।

