गोण्डा 9 नवंबर। गोंण्डा कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया गांव में बिगत दिनों विशाल का शव गन्ने के खेत में मिला था,मृतक के पिता विशाल की तहरीर पर, देहात पुलिस ने,मुकेश,मो0 आलम,असलम,जाकिर उर्फ शमशेद आलम नूरामेन्ट,के उपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मृतक विशाल के परिजनों के विरोध प्रदर्शन के बाद देहात पुलिस ने,आरोपी मुकेश,जमशेद आलम उर्फ जाकिर,को जेल भेज दिया था,अन्य तीन आरोपी बाहर खुले आम घूम रहे हैं, गोविंदा ने आईजी को दिए गए शिकायती पत्र में यहां तक आरोप लगाया है कि विपक्षी लगातार जान से मारने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं,उन्होंने आईजी को शिकायती पत्र देकर दूसरे विवेचक से विवेचना कराए जाने की मांग की है,और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का बयान लेकर तीनों आरोपियों का नाम निकला है,वह गलत है उन्होंने एफिडेविट के साथ आईजी को पत्र देकर विवेचना पुन: कराए जाने की मांग की है।

