गोण्डा 9 नवंबर। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित क्रिकेट ग्राउण्ड में गोरखपुर जोन की 25वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता-2025 के तहत सेमी फाइनल मैचों का आयोजन हुआ है। प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मैच पूल-बी की टीमों गोरखपुर बनाम कुशीनगर के बीच खेला गया, जिसमें गोरखपुर टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। गोरखपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 260 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जिसमें दीपक यादव ने 53 गेंदों में 109 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। इस मैच में गोरखपुर टीम के दीपक यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैचÓ व ‘बेस्ट बैटरÓ घोषित किया गया, ‘बेस्ट बॉलरÓ कुशीनगर टीम के अनुराग यादव को घोषित किया गया जिन्होने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरा मैच पूल-ए की टीमों गोण्डा बनाम देवरिया के बीच हुआ। जिसमें गोण्डा टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। गोण्डा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें गोण्डा टीम के प्रवीण कुमार ने 19 गेंदो पर 48 रन की तूफानी पारी खेली। देवरिया टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस मैच में गोण्डा टीम के अरविन्द राय को ‘प्लेयर ऑफ द मैचÓ एवं ‘बेस्ट बॉलरÓ घोषित किया गया, जिन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए व 17 बाल पर 31 रन बनाए, बेस्ट बैटर गोण्डा टीम के अमित कुमार को घोषित किया गया जिन्होने 37 बाल पर 54 रन बनाए। प्रतियोगिता के दौरान कमेंट्री का संचालन अजय कुमार पाण्डेय व आनन्द कुंवर भट्ट द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने जोशपूर्ण अंदाज़ में खिलाडिय़ों व दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का समापन व फाइनल मुकाबला दिनांक 10 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

