अलावल देवरिया (गोण्डा) 9 नवंबर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्रभारी निरीक्षक तरबगंज कमला कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज की एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन ग्राम गड़ेरियन पुरवा नरायनपुर में किया गया। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क,व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 ,एंबुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा, के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना, वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन के बारे में भी जानकारी दी गई। एंटी रोमियों मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, कांस्टेबल सभाजीत सिंह, महिला आरक्षी संगीता देवी, महिला आरक्षी रागिनी मिश्रा शामिल रहीं।

